सामग्री :-
कटहल - 1/2 किलो
प्याज - 2 (माध्यम आकार के)
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन - 8-10 कली
हरि मिर्च - 2
टमाटर - 2 ( माध्यम आकार के )
ज़ीरा - 1/2 चम्मच
हींग - 1 चुटकी
हल्दी - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 4-5 चम्मच ( ग्रेवी के लिए )
काली मिर्च - 7-8
दालचीनी - 2-3 टुकड़े ( छोटे - छोटे )
तेज़ पत्ता - 2
राई - 1/2 चम्मच
खसखस - 1/2 छोटी चम्मच
हरा धनिया - थोड़ा सा
विधि :-
सबसे पहले कटहल को छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इसे काटने स्व पहले हाथों में तेल लगाकर हाथों को चिकना के लीजिए ताकि कटहल हाथों में चिपके नही। आजकल के जगहों पर कटहल कटा हुआ भी मिल जाता है।
अब एक मिक्सर जार में प्याज,लहसुन,हरि मिर्च,अदरक ,दालचीनी,काली मिर्च,खसखस डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इस पेस्ट को अलग बाउल में निकाल लीजिए। उसी जार में टमाटर डालकर उसकी प्यूरी तैयार कर लीजिए।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटहल के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लीजिए। जब कटहल पक जाएँ तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए।
अब एक कढ़ाई में वघार लगाने के लिए थोड़ा सा तेल डालें। तेल गरम होने पर हींग , राई, ज़ीरा डालें जब राई चटकने लगे तो उसमें तेज पत्ता डालें, और प्याज का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं। सुनहरा होने तक भूने। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। मसालों को अच्छे से पकाने के लिए उसमे थोड़ा सा पानी मिलाएं और तेल छोड़ने तक मसालों को पकाएं। मसाले पकने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिलाएं और एक ढक्कन ढककर पकने दें। करीब 2 - 3 मिनट बाद जब टमाटर पक जाएँ तो उसमें थोड़ा सा जरूरत के अनुसार पानी और कटहल डाल दें, और नमक डालकर ढककर लगभग 5 मिनट के लिए पकने दें। बीच - बीच मे सब्जी को चलाते रहें। अब गैस बंद कर दें और हरा धनिया डालकर गरमा गरम , मसालेदार कटहल की सब्जी सर्व करें।






