खजूर बर्फी रेसिपी। खजूर और ड्राई फ्रूट्स की शुगर फ्री बर्फी
खजूर और ड्राई फ्रूट्स दोनो ही बहुत सेहतमंद और स्वादिष्ट होते हैं। और इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें शक्कर का उपयोग नही होता । और स्वाद में जबरदस्त व फटाफट बनने वाली रेसिपी है।

सामग्री :-
खजूर - 2 कप
काजू - 1/2 कप
बादाम - 1/2 कप
सुख नारियल - 1/2 कप ( किसा हुआ )
पिस्ते - 2 चम्मच
चिरोंजी - 2 चम्मच
खसखस - 2 चम्मच
छोटी इलायची - 5-6
घी - 2 चम्मच
विधि :-
खजूर को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए और इसके अंदर की गुठलियों को निकाल कर अलग कर लीजिए । अब काजू,बादाम,और पिस्ता को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये। इलायची के दानों को बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिए।
अब एक बर्तन गर्म कीजिए और हल्का सा घी डालकर उसमे सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर धीमी आंच में सुनहरा होने तक भून लीजिए। फिर इन्हें अलग प्लेट में निकाल लीजिए। अब कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये और उसमें खसखस डालकर धीमी आंच में कलर चेंज होने तक भून लीजिए। इसमे इलायची पाउडर मिक्स कीजिए और खजूर व सारे डेय फ्रूट्स,नारियल, चिरोंजी सभी कुछ डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए। खजूर के हल्का सा गलने तक मिश्रण को चलाते हुए भूनें। अब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर हाथों को चिकना कर लीजिए। अब मिश्रण को उठाकर बेलन के आकार का रोल तैयार कर लीजिए, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह पूरी के लिए लोइयां बनाते समय करते हैं। अब इस रोल से मोटे - मोटे गोल आकार के टुकड़े काट कर प्लेट में निकाल लीजिए। इसे थोड़ी देर इसी तरह खुला रखा रहने दीजिए ताकि ये थोड़ी ख़ुश्क हो जाएं। अब आप इन्हें एक एयर टाइट कन्टेनर में रखकर 2-3 महीने तक खा सकते हैं।
नोट :-
इस बर्फी के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार डॉयफ्रूट्स कम ज्यादा रख सकते हैं।
ड्राई फ्रूट को लंबे या चौकोर टुकड़ों में अपनी पसंदानुसार काट कर इसमे इस्तेमाल कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें