होली सभी का पसंदीदा त्योहार होता है,और होली खेलने का मज़ा तब आता है जब हो बहुत सारा रंग गुलाल,हमारे दोस्त यार और बढियां बढियां खाना। और होली का मज़ा तब दोगुना हो जाता है जब साथ मे ठंडाई मिल जाये।
चलिए इस बार हम बनाते है ठंडाई मसाला।इसे अपने घर पर बनाइये और ढेर सारी ठंडाई के साथ होली एंजॉय कीजिये।
तो शुरू करते हैं ठंडाई मसाला और झटपट बनने वाली ठंडाई की रेसिपी।
![]() |
| Thandai masala ।ठंडाई मसाला |
सामग्री :-
(ठंडाई मसाला के लिए)
बादाम - 1/4 कप
काजू - 1/4 कप
पिस्ता - 1/4 कप
सौंफ़ - 1 चम्मच
काली मिर्च - 12
तरबूज के बीज - 2 चम्मच
खसखस - 2 चम्मच
सूखे हुए गुलाब की पंखुड़ी - 4 चम्मच
केसर - 1 चुटकी
दालचीनी पाउडर - 1/2 चम्मच
(ठंडाई बनाने के लिए)
ठंडाई मसाला - 2 चम्मच
दूध - 250 ml
शक्कर - 2 चम्मच
बर्फ - कुछ टुकड़े
विधि :-
एक बर्तन को 2 मिनट के लिए तेज आंच पर गर्म कीजिये फिर आंच बंद कर दीजिए। मसाले की सभी सामग्री को गर्म बर्तन में डालिये (दालचीनी पाउडर छोड़कर)।बर्तन में सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कीजिये और 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिए। 5 मिनट बाद इसे एक प्लेट में ठंडा होने के लिए निकाल लीजिए और मिक्सर में बारीक पीस लीजिये।
इस ठंडाई मसाला को आप एयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में स्टोर कर सकते है और ठंडाई के साथ साथ इसे आप कुल्फी, आइस क्रीम, रबडी और भी कई मीठे व्यंजनों में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब ठंडाई बनाने के लिए दूध में ठंडाई मसाला और शक्कर मिलाकर इसे मिक्सर में चला लीजिये।अब इसे कुछ बर्फ के टुकड़ों के साथ गिलास में ठंडा ठंडा सर्व कीजिये।
आप चाहे तो अपने स्वादानुसार इसमे चुटकी भर नमक भी डाल सकते हैं। वैसे तो मार्केट में बहुत सी कंपनियों के ठंडाई मसाले उपलब्ध है। जैसे - अशोक ठंडाई मसाला,पतंजलि ठंडाई मसाला आदि, जिनकी सामग्री में नमक नही मिला होता। पर कुछ लोग मीठे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर नमक का इस्तेमाल करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें