![]() |
| Ruhafza milkshake |
रूहअफजा मिल्कशेक
जब भी कुछ अच्छा पीने का मन करे ,ये रूहअफजा मिल्कशेक की आसान सी रेसिपी ट्राई करें | यह पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है |
सामग्री :-
दूध - १ कप
रूहअफजा - १ चम्मच
बर्फ - १ कप [कुचला हुआ ]
मलाई - २ चम्मच
बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स |
विधि :-
सबसे पहले मिक्सर के जार में दूध डालें , फिर उसमे रूहअफजा , मलाई और कुचला हुआ बर्फ डालें |
अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ी सी शक्कर भी मिला सकते हैं |
अब इन सभी चीज़ों को मिक्सर में एक बार चला लें | इसे एक गिलास में खाली करें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स [काजू , बादाम आदि ] से सजा कर सर्व करें |
देखा कितना आसान है| ये मिल्कशेक बनाना | अब जब भी आपका मन करे ,तुरंत बनाये और ठंडा ठंडा मिल्कशेक का मज़ा लें |

Yameee
जवाब देंहटाएं