सोमवार, 28 जनवरी 2019

Ruhafza Milkshake | how to make Ruhafza milkshake

Ruhafza milkshake

रूहअफजा मिल्कशेक 

जब भी कुछ अच्छा पीने का मन करे ,ये रूहअफजा मिल्कशेक की आसान सी रेसिपी ट्राई करें | यह पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है | 

सामग्री :-

दूध - १ कप 
रूहअफजा - १ चम्मच 
बर्फ - १ कप [कुचला हुआ ]
मलाई - २ चम्मच 
बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स | 

विधि :-

सबसे पहले मिक्सर के जार में दूध डालें  , फिर उसमे  रूहअफजा , मलाई और कुचला हुआ बर्फ डालें | 
अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ी सी शक्कर भी मिला सकते हैं | 
अब इन सभी चीज़ों को मिक्सर में एक बार चला लें | इसे एक गिलास में खाली करें  और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स [काजू  , बादाम  आदि ] से सजा कर  सर्व करें | 

देखा कितना आसान है| ये मिल्कशेक बनाना |  अब जब भी आपका मन करे ,तुरंत बनाये और ठंडा ठंडा मिल्कशेक का मज़ा लें | 

1 टिप्पणी: