![]() |
| वेज कीमा मसाला |
Veg Keema Masala
सामग्री :-
प्याज - ३ [बारीक कटी हुई ]
शिमला मिर्च - १/२
गाजर - १ [बारीक कटी हुई ]
फ्रेंच बीन्स - १०० ग्राम [उबली और बारीक कटी हुई ]
हरे मटर - १/२ कप
हरी मिर्च - १
टमाटर - १ बारीक कटा हुआ
टोमेटो प्यूरी - १ १/२ कप
चीज़ - ३ चम्मच
पनीर - १०० ग्राम [किसा हुआ]
लाल मिर्च - १/२ चम्मच
गरम मसाला - १ चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट - १ चम्मच
जीरा - १\२ चम्मच
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती
विधि :-
कढ़ाई में घी गरम कीजिये | उसमे जीरे डाल कर प्याज डाल कर सुनहरे होने तक भुने | इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट ऐड करें | थोड़ा सा पकने के बाद बारीक कटे हुए शिमला मिर्च और हरे मटर और हरी मिर्च डालें | थोड़ी देर पकने के बाद टोमेटो प्यूरी डाल कर २-३ मिनट तक पकाएं | अब कटे हुए टमाटर ऐड करें | उन्हें पूरी तरह मिलने तक पकाएं | अब सरे मसाले और नमक मिलाएं | हल्का सा पानी मिलाकर अच्छी तरह चलाएं |
अब गाजर व फ्रेंच बीन्स ऐड करें | ऊपर से थोड़ा सा किसा हुआ पनीर डालें और मिलाएं | थोड़ा सा चीज़ ऊपर से किस कर डालें |
अब वेज कीमा कीमा मसाला तैयार है | इसे ऊपर से धनिया डालते हुए थोड़ा सा चीज़ डाल कर गरमा गरम सर्व करें |
अगर आप चाहे तो इसमें कीमा मसाला भी मिला सकते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें