शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

Bread Cutlet Recipe | Veg Cutlet Recipe

ब्रेड कटलेट 

Bread Cutlat | Veg Cutlat


ब्रेड और सब्जियों से बनी हुई बहुत ही आसान रेसिपी है ब्रेड कटलेट | इसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में खा सकते हैं | 

सामग्री :-


आलू - 4 
हरे मटर - 1 1 /2  कप 
गाजर - 1 /2 कप [किसी हुई]
ब्रेड पैकेट -1 
अदरक का टुकड़ा - 1 /2 इंच 
लहसुन - 2 कली 
हरी मिर्च - 1 
हल्दी - 2 चुटकी 
लाल मिर्च - 1 /2 चम्मच 
गरम मसाला - 1 /4 चम्मच 
मैदा - 1 /2 कप 
नमक - स्वादानुसार 
तेल - फ्राई करने के लिए 
धनिया पत्ती 

विधि :-


सबसे पहले सभी सब्जियों को प्रेशर कुकर में उबाल लें | अब ब्रेड का  ब्राउन भाग चाकू से काट कर अलग करले | और सफ़ेद वाले भाग को मसलकर पाउडर बना लें | उबली हुई सब्जियां जब ठंडी हो जाएँ तो उन्हें एक बाउल में डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें | अब इसमें हल्दी ,लाल मिर्च ,गरम मसाला ,नमक और हरी धनिया डालकर मिक्स कर लें | और इसकी छोटी छोटी ओवल शेप की गोलियां बना लें | 
अब एक अलग बाउल में मैदा और पानी मिलाकर मध्यम घोल तैयार कर लें | इसमें नमक मिला लें | 
अब ओवल शेप की गोलियों को मैदे में डूबा कर ब्रेड क्रम्स से लपेट कर कढ़ाई में तलने के लिए डाल दें | और इन्हे मध्यम आंच में सुनहरी होने तक तल लें | 
गरमा गरम कटलेट्स तैयार हैं | इन्हे टमाटर सॉस  के साथ सर्व करें | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें