मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

गुड़ और अदरक वाली चाय । गुड़ की चाय

गुड़ की चाय एक पारंपरिक इंडियन चाय है। जो गुड़ और कुछ खास मसालों के साथ बनती है। वैसे ये चाय सर्दियों के मौसम में अधिक पी जाती है। इसे बनाना बहुत कठिन नही होता।


 सामग्री :-

गुड़ - 1/4 कप ( किसा हुआ )
चायपत्ती - 2-3 चम्मच
दूध - 2 कप
काली मिर्च - 5-6
छोटी इलायची - 5-6 
सौंफ - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा

विधि :-

सबसे पहले काली मिर्च , इलायची ,और सौंफ को कूटकर दरदरा पाउडर बना लीजिए।
अब एक चाय बनाने वाला बर्तन लें और इसमें दूध डालें और चायपत्ती मिलाएं। जब दूध में उबाल आ जाये तो उसमें अदरक किस कर डाल दें। अब एक चम्मच इलायची, सौंफ का पाउडर डालें और 1 -2 मिनट तक उबलने दें।
अब इसमें किसा हुआ गुड़ डालें और पिघलने तक पकाएं। अब इसे कप में छान लीजिये और बिस्किट के साथ इसका आनंद उठाएं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें