बुधवार, 31 मार्च 2021

फूलगोभी की खीर। एक बार यह खीर बना कर देखिये।

हेलो दोस्तों,आज तक आपने कई तरह की खीर खाई होंगी पर आज जिस खीर की रेसिपी हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है वह शायद ही आपने खाई हो। आज की स्पेशल रेसिपी है फूलगोभी की खीर। हाँ दोस्तों। गोभी का पराठा,गोभी की सब्जी तो सभी ने खाई होगी। चलिए आज जानते हैं गोभी की खीर कैसे बनाई जाती है। यह मध्यप्रदेश की फेमस रेसिपीज में से एक है। तो चलिए बनाते हैं फूलगोभी की खीर।

फूलगोभी की खीर



सामग्री :-

फूलगोभी - 1 ( मध्यम आकार)
दूध - डेढ़ लीटर
शक्कर - 250 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स - काजू, बादाम ,पिस्ता
इलायची - 2 ( छोटी )
घी - ड्राई फ्रूट्स फ्राई करने के लिए।

विधि :-

सबसे पहले गोभी को पानी से अच्छी तरह धो कर साफ कर लीजिए। अब गोभी के फूल को कद्दूकस कर लीजिए,डंठल को न किसे ।
खीर बनाते समय यह ध्यान रखें कि खीर किसी मोटे तले वाले बर्तन में बनाये, ताकि खीर जले नही। और बनाते समय गैस की आंच धीमी रखें।

अब एक बर्तन में थोड़ा सा घी डालकर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल कर सुनहरा होने तक भूने। और एक प्लेट में अलग निकाल लें।

अब बर्तन को गर्म करके घी डालें और उसमें पिसी हुई इलायची डालें और तुरंत कद्दूकस की हुई गोभी डाल दें।ताकि इलायची जले नही। धीमी आंच में गोभी को पकने दें। जब गोभी में सुनहरा रंग आ जाए तब दूध डाल कर पाक लें। दूध को गाढ़ा होने तक पकने दें। इसके बाद इसमें शक्कर मिला दें और शक्कर घुलने तक बीच - बीच मे चलाते हुए पकाये। अब इसमें फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स डाल कर गरमा गरम सर्व करें। अगर आपको पसंद हो तो आप इसे फ्रिज में रख कर ठंडा करके भी खा सकते हैं।
धन्यवाद।

1 टिप्पणी: