खसखस का हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है।लोग अधिकतर सर्दियों के मौसम में खाना पसंद करते हैं,क्योंकि यह गरम होता है।यह पौष्टिक भी होता है इसलिए न्यू मदर को जल्दी स्वस्थ करने के लिए भी दिया जाता है।
सामग्री :-
खसखस - 1 कप
शक्कर - 1 कप
दूध - 1/2 कप
घी - 3 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - आपके पसंद अनुसार
छोटी इलायची - 3-4
विधि :-
खसखस को रातभर पानी मे भिगा दीजिये। सुबह अच्छी तरह धो लें।जिससे कंकड़ बाहर निकल जाएं। अब बिना पानी डालें बारीक पीस लें। अब कढ़ाई में घी गरम करें, उसमे खसखस को डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूने। भुनी हुई खसखस को अलग प्लेट में निकाल लें।
अब कढ़ाई में शक्कर और दूध डालकर शक्कर घुल जाने तक गर्म करें।शक्कर घुलने के बाद उसमें भुनी हुई खसखस डाल दें। अब मिश्रण गाढ़ा होने तक और खसखस के दानों के फूल जाने तक गर्म करें।यदि आप खोया डालना चाहें तो दानों के थोड़े फूल जाने पर खोया डाल दें।
बस आपका गरमा गरम खसखस का हलवा तैयार है।अब इस एक प्लेट में निकाल कर इसके ऊपर अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

Osm
जवाब देंहटाएंnice
जवाब देंहटाएं