शनिवार, 19 जनवरी 2019

बटरस्कॉच आइस क्रीम। बिना अंडे की बटर स्कॉच आइस क्रीम। Butter scotch ice cream

सामग्री:-
दूध - 1/2
शक्कर - 2 बड़े चम्मच
कॉर्न फ्लार - 1 1/2 छोटे चम्मच
चाइना ग्रास - 1/2 छोटे चम्मच
GMS पाउडर - 1/4 चम्मच
CMC पाउडर - 1/4 चम्मच
आइस क्रीम एसेंस - कुछ बूंदे
मलाई - 1/2 कप
थोड़े से काजू,शक्कर के भूरा के टुकड़े

विधि :- 
दूध को शक्कर डालकर आधा होने तक गर्म करें। थोड़े से ठंडे दूध में कॉर्न फ्लार,CMC,GMS,चाइना ग्रास मिलाएं एवं उसे उबलते हुए दूध में डालें। 4-5 उबाल आने तक अच्छे से उबालें।नीचे उतार कर,ठंडा होने पर क्रीम व एसेंस डालकर मिक्सर में मैश करें।
फिर फ्रिज में जमने के लिए रख दें।जब 2-3 घण्टे बाद आइस क्रीम जम जाए,फिर उसे निकालें और मिक्सर में दुबारा मैश करें।फिर उसमें काजू व शक्कर के टुकड़े मक्खन में डुबाकर उसमे डालें।फिर जमने दें। लगभग 8 घण्टे में आपकी बटर स्कॉच आइस क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
बाउल में निकलें और ठंडी ठंडी बटर स्कॉच आइस क्रीम का मज़ा लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें