![]() |
| Dahi vada |
Dahi Vada
दही वड़ा एक उत्तर भारत की रेसिपी है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है और इन्हें बनाना तो और भी आसान है।तो चलिए देखते है ये आसान सी रेसिपी।
सामग्री :-
उडद दाल - 2 कप
दही - 250 ग्राम
पानी - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
मसाला दही के लिए -
काला नमक
पिसा ज़ीरा
लाल मिर्च
शक्कर
विधि :-
सबसे पहले उडद दाल को 7-8 घण्टे के लिए भिगा कर रख दें।लगभग 8 घण्टे बाद मिक्सर में बिना पानी डाले पीस लें।पीसने के बाद उडद दाल न ही ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए और न ही पतली।
अब उडद दाल में बेकिंग सोडा,बेकिंग पाउडर मिलाकर हाथ से एक दिशा में फेंट लें। कढ़ाई में तेल गर्म करने केबलिये रख दें।हाथों में थोड़ा पानी लगकर उडद दाल का मिश्रण हाथों में लें और गोल शेप बना लें।जब तेल गरम हो जाये तो धीमी आंच में गोल शेप बनाते हुए छोड़ दें।कुछ देर ऐसे ही रहने दें फिर हल्के हाथों से पलटते हुए सुनहरे तल लें।और एक प्लेट में निकाल कर रख लें।और ठंडा होने दें।
अब एक अलग बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक डाल कर गरम करें।गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें।फिर ठाले हुए वडो को ठंडा होने के बाद पानी मे छोड़ दें।
मसाला दही बनाने के लिए -
दही को थोड़ा फेंट कर एक सा कर लें।उसमे थोड़ा सा नमक,काला नमक,पिसा ज़ीरा डाल कर मिला लें।अगर आप डालना चाहें तो थोड़ी सी शक्कर मिला लें।इससे दही वड़ों का स्वाद और बढ़ जाता है।
अब जब भी आप खाना चाहें वड़ों को पानी से निकालें,हल्का सा निचोड़ कर प्लेट में रखे ऊपर से खट्टा मीठा दही डालकर सर्व करें।
Note :- दही वड़ों के ऊपर आप इमली की चटनी ,हरि चटनी और बारीक सेव डालकर भी कहा सकते हैं।

Wow.. it's so good
जवाब देंहटाएं