गुरुवार, 24 जनवरी 2019

Paneer ki sabji | पनीर की सब्जी रेसिपी

पनीर की सब्जी

Paneer ki sabji

जब भी कभी लंच या डिनर में कुछ अच्छा खाने का मन होता है तो सबसे पहले नाम आता है पनीर की सब्जी का।इसे बनाना भी बहुत आसान होता है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। तो चलिए बनाते है सबकी पसंदीदा पनीर की सब्जी।

सामग्री :-

प्याज - 2 मध्यम आकार के
टमाटर - 3
लहसुन - 4-5 कली
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
छोटी इलायची - 2
राई - 1/2 चम्मच
जीरे - 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
पिसा हुआ धना - 2 चम्मच
पनीर मसाला - 1 चम्मच
पनीर - 1 कप ( क्यूब में कटे हुए )
दूध - आवश्यकतानुसार
तेल - 3 बड़े चम्मच
घी - 2 चम्मच
हरा धनिया - सजावट के लिए

विधि :-

सबसे पहले प्याज ,अदरक,लहसुन,हरि मिर्च को मिक्सर में बारीक पीस  लें।इसे निकल कर अलग रख लें।अब टमाटर भी थोड़ा सा पीस लें।
अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे।उसमे राई, ज़ीरे डाले फिर इलायची डालें।अब अदरक,लहसुन,प्याज का पेस्ट डालें।प्याज गुलाबी होने तक भुने।जब प्याज सुनहरी होने लगे तो इसमें पनीर मसाले को छोड़कर बाकी सभी मसाले डाल दें और मिलाएं।अब मसाले में थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए भूंजे।जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो समझिए मसाला पाक गया है।अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालें।और इसे भी तेल छोड़ने तक भूंजे।जब टमाटर भूंज जाए तो थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए ग्रेवी को अपने हिसाब से पतला कर लें।अब इसमें नमक ,पनीर मसाला और पनीर के टुकड़े डालकर उबालें।15 मिनट बाद इसमे ऊपर से घी और हरा धनिया डालें।बस आपकी पनीर की सब्जी तैयार है।

Note :-

1. पनीर को नरम व मुलायम करने के लिए उसे टुकड़ो में काटकर कुछ देर के लिए गुनगुने पानी मे डाल कर रखे।और फिर सब्जी में डालें।
2. हम यह पानी की जगह दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं।इससे ग्रेवी का टेक्सचर बहुत क्रीमी रहता है और सब्जी स्वादिष्ट भी बनती है।


2 टिप्‍पणियां: